एनशॉर्ट्स
'…तो फिर कुरान शरीफ भी देते', PM मोदी ने पुतिन को गिफ्ट में दी 'भगवद गीता' तो बोले कांग्रेस नेता
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हुसैन दलवाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 'श्रीमद्भगवद्गीता' भेंट किए जाने पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि धर्म की राजनीति इसमें नहीं लानी चाहिए. यदि लाए हैं तो कुरान शरीफ, बाइबिल और गुरु ग्रंथ साहिब भी दिया जाना चाहिए था. कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, 'उन्हें (रूसी राष्ट्रपति पुतिन) 'श्रीमद्भगवद्गीता' भेंट करने का मकसद क्या है? वह मेरी समझ में नहीं आया. मैं इस पर अधिक नहीं कहूंगा, लेकिन 'श्रीमद्भगवद्गीता' के साथ कुरान शरीफ, बाइबिल और गुरु ग्रंथ साहिब भी दिया जाना चाहिए था. श्रीमद्भगवद्गीता के साथ-साथ उन्हें महाभारत की किताब भी देनी चाहिए थी.' कांग्रेस सांसद का विवादित बयान कांग्रेस नेता ने यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए कहा, 'रूस ने अनेकों लोगों को मारा है. शायद इस पर विचार करने के उद्देश्य से ही राष्ट्रपति पुतिन को
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।