एनशॉर्ट्स
तेलंगाना में BRS नेता अब्दुल वाहिद के घर आधी रात को पुलिस ने दी दस्तक, रेवंत रेड्डी सरकार पर उठने लगे सवाल
तेलंगाना के जुबली हिल्स इलाके में कुछ दिनों पहले आयोजित एक कार्यक्रम में जिस मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को यह भरोसा दिलाया था कि ‘कांग्रेस है तो मुसलमान है, कांग्रेस है तो मुसलमानों की इज्जत है.’ अब उन्हीं की सरकार पर मुसलमानों को धमकाने के लिए पुलिस के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगा है. जुबली हिल्स विधानसभा सीट के उपचुनाव के बीच यह घटना सत्ता के दुरुपयोग और लोकतंत्र में विरोध की आवाज को दबाने की कोशिश की ओर इशारा करती है. दरअसल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के खिलाफ अप्रिय टिप्पणी करते हुए सवाल उठाने वाले भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अल्पसंख्यक नेता और अधिवक्ता अब्दुल वाहिद के घर पर कथित तौर पर आधी रात में तेलंगाना पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया. तेलंगाना पुलिस की यह कार्रवाई अब्दुल वाहिद को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए दबाव बनाने की नीयत से
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।