एनशॉर्ट्स
तेलंगाना के शिव प्रताप शुक्ला, बंगाल में आरएन रवि… 9 राज्यों में बदले गए राज्यपाल और LG
दिल्ली से लेकर पश्चिम बंगाल तक, 9 राज्यों के गवर्नर बदल गए हैं. इससे पहले आज गुरुवार (5 मार्च) को ही पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस और लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. भारत के राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है. इन राज्यों के बदले गवर्नरहिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु के राज्यपाल के कार्यभार पर नियुक्त किया गया है. लद्दाख-दिल्ली के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।