एनशॉर्ट्स
तेलंगाना के वाविलालपल्ली के एक ऑफिस में घुसी लोमड़ी, अनोखा नजारा देखने के लिए सैंकड़ों में इकट्ठा हुए लोग
तेलंगाना के करीमनगर जिले के वाविलालपल्ली क्षेत्र में बुधवार (26 नवंबर, 2025) को एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जहां एक लोमड़ी को देखने के लिए सैंकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. दरअसल, जब एक लोमड़ी अचानक एक कार्यालय में घुस गई, तो यह खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई. जल्द ही सैकड़ों लोगों की भीड़ उस एक लोमड़ी की झलक पाने के लिए जमा हो गई, लेकिन लोगों की भीड़ का मुख्य उद्देश्य सिर्फ लोमड़ी को देखना नहीं, बल्कि लोमड़ी की पूंछ को छूकर सौभाग्य पाना था. लोमड़ी की पूंछ पकड़ने और फोटो लेने की होड़ में दिखे लोग घटना वाविलालपल्ली में एक निजी कार्यालय की है. जहां लोमड़ी के अचानक घुस जाने से कर्मचारियों में पहले तो डर का माहौल था, लेकिन जैसे ही इस बात की जानकारी बाहर लगी, लोगों का तांता लग गया. लोग अपने मोबाइल फोन निकालकर इस दुर्लभ
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।