एनशॉर्ट्स
'तेरे इश्क में' के लिए धनुष ने वसूली कृति सेनन से तिगुनी फीस, जानें बजट से लेकर एडवांस बुकिंग तक सारी डिटेल्स
साउथ स्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' रिलीज के लिए तैयार है. ये म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म 28 नवंबर, 2025 को थिएटर्स में रिलीज होगी. इस फिल्म के लिए धनुष और कृति ने करोड़ों फीस ली है. 'तेरे इश्क में' की रिलीज से पहले हम आपको फिल्म के बजट, स्टार कास्ट की फीस से लेकर एडवांस बुकिंग तक हर एक डिटेल दे रहे हैं. 'तेरे इश्क में' को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है जिन्होंने धनुष की फिल्म 'रांझणा' भी बनाई थी. इस फिल्म में धनुष और कृति सेनन लीड रोल में हैं. दोनों पहली बार पर्दे पर इश्क फरमाते नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म प्रकाश राज, माहीर मोहिउद्दीन और सुशील दहिया भी अहम भूमिका अदा करते दिखेंगे. 'तेरे इश्क में' तीन भाषाओं- हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी. 'तेरे इश्क में' का बजट और स्टार कास्ट की फीस (Tere Ishk Mein Budget And
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।