एनशॉर्ट्स
तालिबान से बातचीत के बीच TTP की पाकिस्तान को खुली धमकी, टेंशन में आए शहबाज शरीफ- आसिम मुनीर!
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक ओर सीमा पर तनाव खत्म करने के लिए इस्तांबुल में तीसरे राउंड की वार्ता हो रही है. इस बीच आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने पाकिस्तानी सरकार और उसकी सेना को खुली धमकी दी है. न्यूज एजेंसी आईएएनएस को एक वीडियो मिला है, जिसमें टीटीपी सदस्यों ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से इस्लामाबाद तक मार्च करने की प्लानिंग का ऐलान किया. संगठन ने पंजाब क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति का दावा करते हुए पूरे देश में इस्लामी व्यवस्था स्थापित करने की कसम खाई है. वीडियो में एक TTP सदस्य ने पाकिस्तानी सेना और सरकार को क्रूर बताते हुए दावा किया है कि उनमें मुजाहिदीन के खिलाफ युद्ध छेड़ने की क्षमता नहीं है. टीटीपी सदस्य ने पाकिस्तानी सेना और सरकार के शीघ्र पतन की भी भविष्यवाणी की है. पाकिस्तान का दावा- अफगानिस्तान की धरती पर हैं TTP के सदस्य वहीं, पाकिस्तान लगातार दावा करता रहा है
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।