एनशॉर्ट्स
तलाक की खबरों के बीच संग्राम सिंह ने वाइफ पायल रोहतगी रोमांटिक अंदाज में विश किया बर्थडे, कहा – 'तुम यूनिक हो'
इंडियन रेसलर संग्राम सिंह ने साल 2022 में एक्ट्रेस पायल रोहतगी से शादी की थी. दोनों की शादी को तीन साल भी पूरे नहीं हुए थे और इनके बीच खटपट की खबरें सामने आने लगी थी. खबरें ये भी थी कि कपल जल्द ही तलाक लेने वाला है. लेकिन अब संग्राम ने पायल को रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश करके इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है. वाइफ पायल के बर्थडे पर रोमांटिक हुए संग्राम वाइफ पायल रोहतगी के बर्थडे पर संग्राम सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने बेहद ही रोमांटिक वे में पायल के लिए बर्थडे नोट लिखा. संग्राम ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें कपल की कई सारी खूबसूरत तस्वीरें हैं. इन तस्वीरों में कपल ट्विनिंग आउटफिट में नजर आ रहा है. दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबकर खेतों के बीच रोमांटिक पोज देते दिखाई दिए.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।