एनशॉर्ट्स
ड्रोन, सैटेलाइट और टायसन… जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने जैश के इजरायल ग्रुप का कैसे किया खात्मा? जानें एक-एक डिटेल
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में रविवार (22 फरवरी 2026) को मारे गए तीन आतंकियों के साथ भारतीय सेना ने जैश ए मोहम्मद के एक बड़े मॉड्यूल को खत्म करने का दावा किया है. जैश के टॉप कमांडर सैफुल्लाह की अगुवाई में इस मॉड्यूल में कुल सात आतंकी थे, जिन्हें इजरायल ग्रुप के नाम से जाना जाता था. पिछले 326 दिनों से चल रहे ऑपरेशन में सेना ने जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की मदद से इन सभी सात आतंकियों का सफाया कर दिया है. भारतीय सेना की डेल्टा फोर्स (राष्ट्रीय राइफल्स की स्थानीय यूनिट) ने सोमवार (23 फरवरी 2026) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इन सभी सातों आतंकियों की तस्वीरें जारी की. सेना ने बताया कि इस पूरे ग्रुप के खात्मे के लिए ड्रोन से लेकर सैटेलाइट तक की मदद ली गई. सैफुल्लाह ग्रुप के आतंकी को सेना ने किया ढेर डेल्टा फोर्स के डिवीजनल कमांडर, मेजर जनरल एपीएल बल के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।