एनशॉर्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप को करारा झटका, भारतवंशी जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क मेयर इलेक्शन में दर्ज की जीत
अमेरिका के सबसे बड़े शहरों में से एक न्यूयॉर्क में कमाल हो गया है. भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जोहरान ममदानी को मेयर चुना गया है. उन्होंने मेयर इलेक्शन में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. ममदानी पिछले 100 सालों में न्यूयॉर्क के मेयर बनने वाले सबसे युवा, पहले भारतवंशी मुस्लिम मेयर हैं. अहम बात यह भी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नहीं चाहते थे कि ममदानी को जीत मिले, लेकिन अब ट्रंप को भी झटका लग गया है. ममदानी महज 34 साल की उम्र में न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बन गए हैं. वे चुनावी सर्वे में इस पद के लिए सबसे पसंदीदा उम्मीदवार के रूप में सामने आए थे. ममदानी मशहूर फिल्ममेकर मीरा नायर के बेटे हैं और वे खुद भी रैपर (म्यूजिकल आर्टिस्ट) रह चुके हैं. उनका जन्म युगांडा के कंपाला में हुआ था. हालांकि इसके बाद वे सात साल की उम्र में न्यूयॉर्क आ
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।