एनशॉर्ट्स
डेडलाइन के बचे सिर्फ 3 दिन… रोते हुए नजर आए मुनीर के सैनिक, बलूच आर्मी ने वीडियो जारी कर खोल दी PAK आर्मी की पोल
बलूचिस्तान के लड़ाके और अलगाववादी मिलिटेंट ग्रुप बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सेना की नींद उड़ा दी है. बीएलए ने दावा किया है कि उसने कई पाकिस्तान सैनिकों को पकड़ लिया है. इधर, पाकिस्तानी सेना ने इनकार किया है कि ये हमारे लोग नहीं हैं. इस पर बीएलए ने पाकिस्तान सेना को चुनौती देते हुए, एक वीडियो जारी किया है. इसमें करीबन 8 पाकिस्तानी सैनिक हैं, जो बीएलए की कस्टडी में हैं. बीएलए ने कुछ वक्त पहले कैदियों की अदला-बदली के लिए खुद से बताई गई डेडलाइन खत्म होने से पहले इसको लेकर वीडियो जारी किया है. बीएलए ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है. इसमें हिरासत में लिए गए सैनिक कैमरे के सामने अपने कथित ऑफिशियल सर्विस ID कार्ड और नागरिक होने के दस्तावेज दिखा रहे हैं. साथ ही पाकिस्तान सेना के अधिकारियों से मदद की अपील भी उनकी तरफ से की जा रही है. वीडियो
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।