डब्बा ट्रेडिंग और ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट पर ED की चार्जशीट, 404 करोड़ के अवैध कारोबार का खुलासा

एनशॉर्ट्स
डब्बा ट्रेडिंग और ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट पर ED की चार्जशीट, 404 करोड़ के अवैध कारोबार का खुलासा
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने डब्बा ट्रेडिंग और ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े एक बड़े सिंडिकेट के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. ईडी ने सोमवार (22 दिसंबर, 2025) को मध्य प्रदेश के इंदौर की विशेष PMLA कोर्ट में ये चार्जशीट पेश की है. जांच में सामने आया है कि ये पूरा सिंडिकेट इंदौर, मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई से लेकर दुबई तक फैला हुआ था और हाई-टेक तरीकों से लोगों को निवेश और ट्रेडिंग के नाम पर ठग रहा था. ईडी की जांच में क्या हुआ खुलासा ईडी की जांच इंदौर पुलिस की FIR के आधार पर शुरू हुई थी. जांच आगे बढ़ने पर पता चला कि इस नेटवर्क के तार मुंबई के एनएम जोशी मार्ग पुलिस थाने में दर्ज एक पुराने ऑनलाइन सट्टेबाजी केस से भी जुड़े हुए हैं. उस मामले में पुलिस पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. चार्जशीट के मुताबिक, ये पूरा रैकेट एक तकनीकी रूप से तैयार किए गए फर्जी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

