एनशॉर्ट्स
ट्रेड से लेकर डिफेंस तक… मैक्रों के भारत दौरे के एजेंडे में क्या-क्या शामिल?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर फांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं. मुंबई में मैक्रों और पीएम मोदी ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और फोटोशूट कराया. दोनों नेता उद्योगपतियों, स्टार्टअप फाउंडर्स, रिसर्च एक्सपर्ट्स, और इनोवेशन से जुड़े लोगों को संबोधित करेंगे. मैक्रों दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट में भी हिस्सा लेंगे. फ्रांस नई दिल्ली के साथ अपनी सैन्य साझेदारी का विस्तार करना चाहता है और 114 राफेल फाइटर जेट के कॉन्ट्रैक्ट पर बातचीत होनी है. द्विपक्षीय एजेंडा में क्या-क्या शामिल? इमैनुएल मैक्रों का दौरा ऐसा समय में हो रहा है जब हाल ही में भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हुए हैं, जिसे मदर ऑफ ऑल डील कहा गया है. यूरोपीय देशों में फ्रांस भारत के सबसे करीबी रणनीतिक साझेदारों में से एक है और राफेल फाइटर जेट, स्कॉर्पीन सबमरीन जैसे रक्षा उपकरणों का एक
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।