Politics
ट्रंप ने 10 से बढ़ाकर 15 परसेंट किया टैरिफ, भारत पर क्या पड़ेगा असर? एक्सपर्ट बोले- अमेरिका कुछ नहीं…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को 10 से बढ़ाकर 15% कर दिया है. अब इसको लेकर भारत पर असर होने का अनुमान लगाया जा रहा है. एक्सपर्ट समीर अरोड़ा से ट्रंप की तरफ से ग्लोबल टैरिफ बढ़ाने और इसके असर को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि इससे भारत पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने इसे कम करके आंका है. साथ ही कहा है कि वॉशिंगटन में राजनीतिक और कानूनी नाटक के बाद भी भारत की स्थिति काफी हद तक पहले जैसी है. 20 फरवरी को यूएस की सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 से फैसला सुनाते हुए, राष्ट्रपति के ग्लोबल टैरिफ आदेश को रद्द कर दिया था. इसे कोर्ट ने गैरकानूनी करार दिया था. इसके बाद ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि उनका प्रशासन नए कानून रूप से मंजूर टैरिफ लगाने के लिए नए कानूनी रास्ते अपनाएगा. इसमें फेडरल कानून के वे सेक्शन भी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।