एनशॉर्ट्स
ट्रंप ने अफगान इमिग्रेशन पर रोक लगाई, जानें क्यों पाकिस्तान में रह रहे शरणार्थी में बढ़ा खौफ
अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास दो नेशनल गार्ड पर गोलीबारी के बाद ट्रंप प्रशासन ने अफगानिस्तान के निवासियों से सभी इमिग्रेशन अनुरोधों को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है. डोनाल्ड ट्रंप ने प्रशासन को सुझाव दिया कि अमेरिका में एंट्री करने वाले हर अफगान की समीक्षा करनी चाहिए. अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि वॉशिंगटन में गोलीबारी एक अफगान शख्स ने की थी. अफगानी शख्स ने किया अमेरिका में हमला अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने इस घटना को आतंकवादी हमला बताया और संदिग्ध की पहचान 29 वर्षीय रहमानुल्लाह लकनवाल के रूप में की है. वह एक अफगानिस्तानी नागरिक है और 2021 में अमेरिका आया था. जब यह घटना घटी उस समय डोनाल्ड ट्रंप नेशनल कैपिटल में मौजूद नहीं थे. वह थैंक्सगिविंग कार्यक्रम के लिए फ्लोरिडा गए हुए थे. अफगान नागरिकों की इमिग्रेशन प्रक्रियाओं रोक इस साल की शुरुआत में ट्रंप की ओर से अफगानिस्तान और 11 अन्य
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।