एनशॉर्ट्स
'ट्रंप को अपनी तारीफ बहुत पसंद, जब पुतिन फोन करें तो..' लीक हुई फोनकॉल ने खोल दिए राज, पढ़ें पूरी ट्रांसक्रिप्ट
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपनी तारीफ सुनना बहुत पसंद है. उनकी इसी चीज का फायदा उठाकर उनसे कई काम कराए जा सकते हैं. इसका खुलासा अंतर्राष्ट्रीय टेलिफोन कॉल की बातचीत लीक होने के बाद हुआ है. बता दें कि ये बातचीत ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उषाकोव के बीच हुई थी. ब्लूमबर्ग ने बुधवार (26 नवंबर 2025) को 14 अक्टूबर 2025 की फोन कॉल का ट्रांसक्रिप्ट पब्लिश किया है. ये कॉल व्हाट्सऐप पर हुई थी और इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली. इस बातचीत में विटकॉफ यूरी उषाकोव को बता रहे हैं कि ट्रंप से काम करवाने के लिए उनकी खुशामद बड़ी काम आती है. इस लीक ट्रांसक्रिप्ट के अनुसार यूरी उषाकोव ने विटकॉफ को कहा कि क्या दोनों नेताओं (ट्रंप-पुतिन) के बीच टेलिफोन कॉल अरेंज किया जा सकता है. 'ट्रंप की खुलकर तारीफ करें'विटकॉफ ने यूरी उषाकोव को
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।