एनशॉर्ट्स
ट्रंप के 15% टैरिफ से क्या बदलेगा? चीन समेत इन देशों को फायदा, भारत को लेकर मूडीज ने क्या किया दावा
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की ओर से टैरिफ को गैरकानूनी करार देने के बाद बौखलाए ट्रंप ने 15 फीसदी ग्लोबल टैरिफ का ऐलान किया. ट्रंप के इस फैसले से एशिया-प्रशांत क्षेत्र के कुछ देशों को लाभ मिल सकता है जिन्हें अधिक शुल्क का सामना करना पड़ा है. इनमें चीन और दक्षिण-पूर्व एशिया के अधिकतर देश शामिल हैं. मूडीज एनालिटिक्स ने मंगलवार (24 फरवरी 2026) को बयान में कहा कि जापान, दक्षिण कोरिया, ताइवान, चीन जैसे देशों पर इसका प्रभाव पड़ेगा. अमेरिका ने लगाया 15% ग्लोबल टैरिफ मूडीज एनालिटिक्स ने कहा, ‘काफी अनिश्चितता है, लेकिन हम कुछ बातें जानते हैं. 15 फीसदी का समान शुल्क उन एशिया-प्रशांत अर्थव्यवस्थाओं को लाभ पहुंचाएगा, जिन्हें कहीं अधिक शुल्क का सामना करना पड़ा है.’ अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने पिछले सप्ताह ट्रंप प्रशासन के देश-विशिष्ट शुल्क के खिलाफ फैसला दिया था, जिसके बाद ट्रंप ने सभी देशों पर 150 दिन के लिए 10 फीसदी टैरिफ लगा दिया. बाद
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।