एनशॉर्ट्स
ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक में पहुंचा भारत, सदस्य नहीं बना…अभी ऑब्जर्वर बन रख रहा पैनी नजर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने के निमंत्रण की समीक्षा के एक सप्ताह बाद भारत ने गुरुवार (19 फरवरी) को पहली बैठक में एक पर्यवेक्षक देश के रूप में भाग लिया. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास में तैनात भारत के चार्ज डी' अफेयर्स नामग्या सी खम्पा ने देश का प्रतिनिधित्व किया. UN को टक्कर देना चाहते हैं ट्रंपपिछले महीने दावोस में विश्व आर्थिक मंच पर ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस की रूपरेखा के बारे में बताते हुए उन्होंने जोर देकर कहा था कि हर कोई इस संस्था का हिस्सा बनना चाहता है, जो संयुक्त राष्ट्र को टक्कर दे सकती है. शुरुआत में इस बोर्ड को एक ऐसे संगठन के रूप में पेश किया गया था, जो गाजा में इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम की निगरानी करने के साथ-साथ शासन में भूमिका निभाएगा. तभी से इस बोर्ड को लेकर ट्रंप की महत्वाकांक्षाएं काफी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।