एनशॉर्ट्स
ट्रंप की टैरिफ वाली टेंशन के बीच इस देश ने दी गुड न्यूज, इन क्षेत्रों में करने वाला है भारत संग बड़ी डील
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार (6 नवंबर 2025) को कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है और इसे जल्द ही अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है. अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर जारी खींचतान के बीच भारत के लिए ये अच्छी खबर है. भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता न्यूजीलैंड के चार-दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आए गोयल एफटीए पर जारी बातचीत में हुई प्रगति की मेजबान देश के व्यापार मंत्री टॉड मैकक्ले के साथ समीक्षा कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “मेरा मानना है कि यह एक ऐतिहासिक दौरा है क्योंकि हम बहुत जल्द एफटीए को अंतिम रूप देने जा रहे हैं. दोनों पक्ष एक-दूसरे की संवेदनशीलताओं का सम्मान कर रहे हैं.” केंद्रीय मंत्री ने बताया कि व्यापार वार्ता में लगी दोनों देशों की टीमें अधिकांश मुद्दों पर सहमति बना चुकी हैं. उन्होंने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।