एनशॉर्ट्स
ट्रंप का एक इशारा और खड़े हो गए शहबाज, पाकिस्तान की फिर हुई फजीहत! जानें क्यों सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
Shehbaz Sharif-Trump Meeting: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई मुलाकात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. शहबाज शरीफ बोर्ड ऑफ पीस समिट में शामिल होने वॉशिंगटन पहुंचे थे, लेकिन वहां उन्हें ज्यादा तवज्जो नहीं मिली. इसे लेकर सोशल मीडिया पर उनका मजाक भी उड़ाया जा रहा है. गाजा मुद्दे पर हुई पहली बैठक में शहबाज पीछे की कतार में और कुछ हद तक अलग-थलग नजर आए. एक पल ऐसा भी आया जब डोनाल्ड ट्रंप ने भाषण के दौरान शहबाज को इशारा किया और वे तुरंत अपनी सीट से खड़े हो गए. ट्रंप के कहने पर तुरंत खड़े हुए शहबाज डोनाल्ड ट्रंप ने मंच से कहा, “पाकिस्तान और भारत… यह बड़ा मामला था. आपको खड़ा होना चाहिए, कृपया एक पल के लिए खड़े हो जाइए.” यह सुनते ही शहबाज शरीफ तुरंत खड़े हो गए. इस दौरान शहबाज कुछ असहज दिखे. सोशल
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।