एनशॉर्ट्स
टैरिफ की जगह अब नया 'बम' फोड़ेंगे ट्रंप, खुल्लम खुल्ला कर दिया ऐलान, जानें क्या है ये
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस के संयुक्त सत्र में दिए स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में अपनी आर्थिक नीतियों का जोरदार बचाव किया. उन्होंने दावा किया कि कई देशों से मिलने वाले टैरिफ (आयात शुल्क) समय के साथ आधुनिक इनकम टैक्स सिस्टम की जगह ले लेंगे, जिससे अमेरिकी नागरिकों पर बड़ा वित्तीय बोझ कम होगा. हमें लूटने वाले देश अब अरबों डॉलर दे रहे: ट्रंप ट्रंप ने कहा, ‘समय के साथ, मुझे यकीन है कि आने वाले दिनों में विदेशों से आने वाले टैरिफ, एडवांस्ड इनकम टैक्स सिस्टम को काफी हद तक रिप्लेस कर देंगे. इससे उन लोगों के सिर से बड़ा बोझ उतर जाएगा, जिनसे मैं प्यार करता हूं.’ ट्रंप ने टैरिफ को अपनी सबसे बड़ी सफलता बताया और कहा कि इनसे सैकड़ों अरब डॉलर आए हैं, जिनसे अमेरिका ने बेहतरीन डील कीं. ट्रंप ने कहा, ‘मैंने इन टैरिफ का इस्तेमाल किया, सैकड़ों अरब डॉलर कमाए, देश के लिए
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।