एनशॉर्ट्स
टेस्ट क्रिकेट मैच में पहली ही गेंद पर छक्का! दुनिया में सिर्फ एक बल्लेबाज ने किया ऐसा कमाल, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान
टेस्ट क्रिकेट को हमेशा शांत और धैर्य वाला खेल माना जाता है. यहां बल्लेबाज लंबी पारी के लिए क्रीज पर टिकने को प्राथमिकता देते हैं. हालांकि एक खिलाड़ी ऐसा है जिसने इस फॉर्मेट की पहली ही गेंद पर छक्का मारकर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था. यह कारनामा आज तक कोई भी दूसरा बल्लेबाज दोहरा नहीं पाया. यह रिकॉर्ड बताता है कि बल्लेबाज में कितना दम, आत्मविश्वास और जोखिम उठाने की क्षमता थी. ऐसा छक्का, जो इतिहास बन गया 13 नवंबर 2012 को मीरपुर में वेस्टइंडीज के दिग्गज ओपनर क्रिस गेल ने अनोखा कारनामा कर दिया था. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली ही गेंद को बाउंड्री पार भेज दिया. गेंदबाज सोहाग गाजी अपने करियर का पहला टेस्ट ओवर फेंक रहे थे और सामने खड़े थे यूनिवर्स बॉस. गाजी ने गेंद डाली, और गेल ने बिना किसी झिझक इसे लॉन्ग ऑन के ऊपर से छह रन में बदल
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।