Sports
टेबल टॉपर बनने की लड़ाई में श्रीलंका-जिम्बाब्वे में जबरदस्त टक्कर, ZIM को मिला 179 का लक्ष्य
Sri Lanka vs Zimbabwe Score: श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए हैं. पथुम निसांका ने 62 रनों का योगदान दिया, वहीं पवन रत्नायके ने 44 रनों की पारी खेली. ये दोनों टीमें ग्रुप B में टॉप करने की लड़ाई लड़ रही हैं. यदि जिम्बाब्वे बड़े अंतर से मैच जीत जाती है तो टेबल में टॉप कर सकती है. अंतिम ओवरों में दुनिथ वेल्लागे ने 15 रनों की कैमियो पारी खेली. कोलंबो में खेले जा रहे इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. पथुम निसांका ने बल्ले से दम दिखाते हुए 41 गेंद में 62 रनों की पारी खेली. कुसल परेरा ने भी उनके साथ मिलकर 4 जबरदस्त चौके लगाए, लेकिन 22 रन बनाकर आउट हो गए. अंतिम 5 ओवर में मची तबाही श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने खासतौर पर अंतिम 4 ओवरों में तबाही मचाई. एक समय 15 ओवरों में श्रीलंका का स्कोर 122/3 था, लेकिन
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।