Sports
टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हुआ एमएस धोनी और रोहित शर्मा का 'रियूनियन', साक्षी धोनी से गले मिलने का वीडियो वायरल
Rohit Sharma Meets MS Dhoni Video: 2026 टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस नॉकआउट मुकाबले को देखने कई जानी-मानी हस्तियां पहुंची. अनिल कपूर से लेकर वरुण धवन और नीता अंबानी भी मैदान में मौजूद रहीं. इसी बीच एमएस धोनी और उनकी वाइफ साक्षी धोनी ने भी सुर्खियां बटोरीं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ब्रांड एम्बेसडर रोहित शर्मा ने भी धोनी और साक्षी से मुलाकात की, जिनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है. रोहित-धोनी का रियूनियन पहले धोनी को सूर्यकुमार यादव द्वारा लगाए गए शानदार सिक्स पर तालियां बजाते देखा गया था. इसके कुछ देर बाद ही कैमरा एक बार फिर धोनी की तरफ घूमा तो रोहित शर्मा भी उसी एंगल में दिखाई दिए. रोहित शर्मा ने पहले धोनी को गले लगाया और फिर उनकी वाइफ साक्षी धोनी से भी गले मिले. इसका
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।