एनशॉर्ट्स
टी20 वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने के लिए एक्साइटेड हैं सिंगर फाल्गुनी पाठक, बोलीं- दो रातों से नहीं सोई हूं
आज, 8 मार्च को इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला होने वाला है. इससे पहले क्लोजिंग सेरेमनी में सिंगर फाल्गुनी पाठक परफॉर्म करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. ये मैच अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है. इस बीच सिंगर ने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में फैंस के सामने परफॉर्म करने को लेकर अपनी एक्साइटमेंट के बारे में बताया है. दो रातों से नहीं सोईं फाल्गुनी पाठकहाल ही में एएनआई से बात करते हुए फाल्गुनी पाठक ने कहा 'मैं बहुत एक्साइटेड हूं. मैं दो रातों से सोई नहीं हूं. दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप के लिए इतने दर्शकों के सामने परफॉर्म करने का यह मेरा पहला एक्सपीरियंस होगा. मैं बहुत, बहुत एक्साइटेड हूं. मुझे उम्मीद है कि सब ठीक रहेगा.' उन्होंने आगे कहा, 'मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं. कल दुनिया भर से फैंस होंगे.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।