Sports
टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन, राशिद खान की हुई छुट्टी; ये खिलाड़ी बना अफगानिस्तान का नया कप्तान
Afghanistan New Captain: अफगानिस्तान के लिए 2026 का टी20 वर्ल्ड कप काफी खराब गुजरा. पिछले सीजन सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली अफगानिस्तान इस बार के टूर्नामेंट में सुपर-8 में भी नहीं पहुंच सकी. टीम ग्रुप चरण से ही एलिमिनेट हो गई थी. टीम के इस खराब प्रदर्शन को देखते हुए कप्तान राशिद खान की छुट्टी कर दी गई. टी20 विश्व कप में राशिद अफगानिस्तान की कमान संभालते हुए नजर आए थे. अब टूर्नामेंट के बाद ओपनिंग बल्लेबाज इब्राहिम जादरान को टी20 टीम का नया कप्तान बना दिया गया है. यह फैसला गुरुवार (05 मार्च) को लिया गया, जब अफगानिसान बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज के लिए टीम का एलान किया. रिलीज में कहा गया कि इब्राहिम जादरान जो पहले टीम के लिए उपकप्तान का किरदार अदा कर रहे थे, अब उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में कप्तान के रूप में राशिद को रिप्लेस कर दिया है. हालांकि राशिद वनडे
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।