Sports
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले मिचेल सेंटनर ने दी बड़ी धमकी, अहमदाबाद में फिर टूटेगा 140 करोड़ भारतीयों का दिल?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 08 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. खिताबी मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने 140 करोड़ भारतीयों का दिल तोड़ने की बड़ी धमकी दी. 2023 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने भारतीयों का दिल तोड़ा था. पिछले वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल भी अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी. अब 2026 टी20 विश्व कप का फाइनल भी इसी स्टेडियम में खेला जाएगा. खिताबी मुकाबले से पहले आइए जानते हैं कि कीवी कप्तान सेंटनर ने ऐसा क्या कहा जो बात भारतीय फैंस के दिल टूटने तक पहुंच गई. दिल तोड़ने में संकोच नहीं करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के खिलाफ होने वाले खिताबी मुकाबले पर सवालों के जवाब देते हुए मिचेल सेंटनर ने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।