Sports
टीम इंडिया ने बनाया अद्भुत वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक नहीं हुआ था ऐसा कारनामा
Team India Created Amazing World Record Against Zimbabwe: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने अपने दूसरे सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे को करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम रखी हैं. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सभी भारतीय बल्लेबाजों के द्वारा विस्फोटक पारियां देखने को मिलीं, जिसके दम पर टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगाया. भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए. पहली पारी के दौरान टीम इंडिया के नाम एक अद्भुत रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया, जो टी20 वर्ल्ड कप में अब तक देखने को नहीं मिला था. टीम इंडिया ने बनाया अद्भुत वर्ल्ड रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया के 6 खिलाड़ी बल्लेबाजी करने उतरें और सभी बल्लेबाजों ने 150+ के स्ट्राइक रेट से 20 से ज्यादा रन बनाए. इस टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला,
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।