एनशॉर्ट्स
टीम इंडिया ने अनोखे तरीके से की प्रैक्टिस, खिलाड़ी चोटिल तक होने को तैयार! हैरान कर देगा यह 'गंभीर' प्लान
दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 30 रनों से शिकस्त दी. अब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाना है. इससे पहले टीम इंडिया ने ईडन गार्डन्स में अनोखे तरीके से प्रैक्टिस की. हालांकि, इसमें भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने का भी खतरा था. दरअसल, पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर्स के सामने भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे थे. इसी कारण भारतीय बल्लेबाजों ने अनोखे तरह से प्रैक्टिस की है. भारतीय बल्लेबाज साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल ने सोमवार को स्पिनरों के सामने एक पैड पहन कर लगभग तीन घंटे तक जमकर अभ्यास किया. यह वैकल्पिक अभ्यास सत्र था, जिसमें बाएं हाथ के बल्लेबाज सुदर्शन ने अपने दाहिने पांव के पैड को निकाल कर अभ्यास किया. सुदर्शन कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।