Sports
टीम इंडिया को चेन्नई में मिली जीत पर कोलकाता में होगा ‘असली परीक्षा’, क्या सूर्या की सेना वेस्टइंडीज को हरा पाएगी?
Team India Do Or Die Match Aganist West Indies: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और जिम्बाब्वे के बीच बीती रात यानी 26 फरवरी को सुपर-8 मुकाबला खेला गया. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए इस मैच ने सेमीफाइनल की रेस को बेहद रोमांचक बना दिया है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों के भारी अंतर से तो हरा दिया, लेकिन इस बड़ी जीत के बावजूद भारतीय टीम की राह अभी भी मुश्किलों से भरी है. आइए समझते हैं कि 256 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद भी कैसे भारत की किस्मत अब कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले आखिरी मुकाबले पर टिकी है. टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को जमकर धोया. भारतीय बल्लेबाजों ने निर्धारित 20 ओवरों में 256/4 का
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।