Sports
टीम इंडिया को अपनी नेट रन रेट प्लस में लाने के लिए क्या करना होगा? जिम्बाब्वे के खिलाफ कैसे बैठेगा समीकरण
ICC Men's T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों के बड़े अंतर से हार झेलनी पड़ी थी. इस करारी शिकस्त के बाद भारतीय टीम का नेट रन रेट (NNR) -3.80 हो गया है, जबकि साउथ अफ्रीका का +3.80 है. हालांकि वेस्टइंडीज ने भी जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराकर अपना नेट रन रेट +5.350 कर लिया है. अब टीम इंडिया का अगला मैच जिम्बाब्वे से है. सुपर राउंड के बाद अगर भारत, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के 4-4 पॉइंट होते हैं, तो सेमीफाइलिस्ट का फैसला नेट रन रेट से ही होगा. ऐसे में टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करके अपना नेट रन रेट प्लस में लाना होगा. टीम इंडिया अगर पहले बल्लेबाजी करे, तो क्या करना होगा? भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 मुकाबला गुरुवार यानी 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।