एनशॉर्ट्स
टीम इंडिया के लिए आई अच्छी खबर, इस तारीख को हो सकती है हार्दिक पांड्या की मैदान पर वापसी!
हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर एक अच्छी खबर आई है. वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-2026 के अधिकतर ग्रुप स्टेज मैचों में खेलेंगे, जिसकी पुष्टि बड़ौदा टीम के हेड कोच ने की है. ऑलराउंडर हार्दिक एशिया कप के दौरान चोटिल हुए थे, जिस कारण वह पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में भी नहीं खेल सके थे. हार्दिक पांड्या वाइट बॉल क्रिकेट के मैच विनर प्लेयर हैं, जो श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप में सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में चोटिल हो गए थे. क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण उन्हें फाइनल से बाहर होना पड़ा था. तब से उन्होंने कॉम्पिटिटिव क्रिकेट नहीं खेला है. कब होगी हार्दिक पांड्या की वापसी? रिपोर्ट के मुताबिक बड़ौदा टीम के हेड कोच मुकुंद परमार ने पुष्टि की है कि हार्दिक पांड्या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-2026 संस्करण के ग्रुप स्टेज के अधिकतर मैचों में अवेलेबल रहेंगे. आपको बता दें कि इस टीम के कप्तान उनके भाई क्रुणाल
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।