एनशॉर्ट्स
टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर ने रचा इतिहास, ICC रैंकिंग में अभी तक कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
मिस्ट्री स्पिनर कहे जाने वाले वरुण चक्रवर्ती ने इतिहास रच डाला है. वो आईसीसी की टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं. ICC द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में चक्रवर्ती के 818 रेटिंग अंक हो गए हैं. सबसे ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने के मामले में उन्होंने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि वरुण चक्रवर्ती अभी टी20 में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज हैं. वरुण चक्रवर्ती ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में अब तक तीनों मैचों में दो-दो विकेट लिए हैं. 3 मैचों में 6 विकेट लेने और बढ़िया इकॉनमी रेट से गेंदबाजी करने का उन्हें रैंकिंग में फायदा हुआ है. भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज में चक्रवर्ती अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ा टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने का भारतीय रिकॉर्ड अब तक जसप्रीत बुमराह
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।