Sports
टीम इंडिया के नए स्टार बने शिवम दुबे…टी20 वर्ल्ड कप में अब का प्रदर्शन देख लीजिए
Shivam Dube Become The New Saviour Of Team India: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शिवम दुबे अपने ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया के नए खेवनहार बन गए हैं. इस टूर्नामेंट में शिवम लगातार टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभा कर रहे हैं. उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ धमाकेदार अर्धशतक लगाने के बाद गेंदबाजी में भी 2 विकेट अपने नाम किए. 2024 टी20 वर्ल्ड कप से लेकर मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में शिवम कई ऐसी पारियां खेल चुके हैं, जिनका जिक्र तो काफी कम हुआ है, लेकिन उन पारियों का प्रभाव टीम इंडिया के लिए काफी ज्यादा रहा है. शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ खेली दमदार पारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ शिवम दुबे के बल्ले से एक और धमाकेदार पारी देखने को मिली. जब शिवम क्रीज पर उतरे, तो टीम इंडिया 69 के स्कोर पर 3 अहम
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।