एनशॉर्ट्स
टीम इंडिया की फास्ट-बॉलिंग में दिखेगी नई धार, BCCI ने जहीर खान को दी बड़ी जिम्मेदारी
BCCI ने भारत में तेज गेंदबाजी मूवमेंट चलाने की जिम्मेदारी दिग्गज क्रिकेटर जहीर खान को सौंपी है. जहीर अब देश में तेज गेंदबाजों की एक नई पीढ़ी तैयार करने में मदद करेंगे. उन्हें जिम्मेदारी मिली है कि वो बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में स्पेशल तेज गेंदबाजी ट्रेनिंग कैम्प आयोजित करवाएं. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट अनुसार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के पास पिछले साल दिसंबर के बाद से ही मुख्य तेज गेंदबाजी कोच नहीं है. 60 वर्षीय पिछले कोच ट्रॉय कूली का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो गया था, जो चार साल से COE में फास्ट बॉलिंग कोच पद पर काम कर रहे थे. बीसीसीआई ने इस पद पर 9 फरवरी को आवेदन स्वीकार करने शुरू किए थे, लेकिन अभी तक ट्रॉय कूली का रिप्लेसमेंट नहीं मिल पाया है. TOI के हवाले से BCCI के एक सूत्र ने बताया कि कई राज्यों के क्रिकेट संघों से तेज
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।