एनशॉर्ट्स
टल सकती हैं 'रामायण- पार्ट 2' की रिलीज डेट, रणबीर कपूर ने इस वजह से टाली शूटिंग
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के पास इस वक्त कई फिल्में पाइपलाइन में हैं. उनके पास दो बड़े बजट की फिल्में भी हैं जिनमें 'लव एंड वॉर' और नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण- पार्ट 1' और 'रामायण- पार्ट 2' शामिल हैं. 'रामायण- पार्ट 1' दिवाली 2026 में थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. जबकि 'रामायण- पार्ट 2' दिवाली 2027 में पर्दे पर आने वाली है. लेकिन रणबीर कपूर ने 'रामायण- पार्ट 2' की शूटिंग आगे बढ़ा दी है जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज डेट भी पोस्टपोन हो सकती है. दरअसल पहले रणबीर कपूर रामायण के दोनों पार्ट्स की शूटिंग खत्म करने वाले थे. इसके बाद वो संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' की तैयारी में जुटने वाले थे. लेकिन अब दक्कन क्रोनिकल की रिपोर्ट की मानें तो रणबीर ने 'रामायण- पार्ट 2' की सारी शूटिंग डेट्स 'लव एंड वॉर' को दे दी है और अब वो इस फिल्म की
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।