एनशॉर्ट्स
जो लोग वहां थे ही नहीं, उनको पकड़ा जा रहा', AI समिट में शर्टलैस प्रदर्शन पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के शर्टलैस प्रदर्शन को लेकर खड़े हुए सियासी बखेड़े पर अब कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस के 6 सांसदों (हरीश चंद्र मीणा, कैप्टन वेरियटो फर्नांडीज, वरुण चौधरी, श्रेयस एम पटेल, शशिकांत सेंथिल, अनिल कुमार यादव) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले पर सफाई दी है. क्या बोले कांग्रेस सांसद? कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल ने कहा,'AI Summit में हुआ प्रदर्शन एक कारण के साथ था. युवा बेरोजगारी, पेपर लीक जैसे मुद्दे से प्रभावित थे और सरकार से जवाब नहीं मिल रहा था. यहां तक कि हम जैसे सांसद भी मुद्दे उठाते थे तो जवाब नहीं मिलता था. यूथ को लगा कि 'कॉम्प्रोमाइज' PM से कोई आशा नहीं है. ये बहुत छोटा प्रोटेस्ट था. जोकि, ग्लोबली एक्सेप्टेबल है. लाखों युवा बेरोजगार हैं, MSME बगैरह खत्म हो गये हैं. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता इसी बैकग्राउंड से आये हैं. इन्होंने बहादुरी का परिचय दिया,
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।