एनशॉर्ट्स
'जोश' में शाहरुख खान नहीं ये एक्टर बनने वाला था ऐश्वर्या राय का 'भाई', रह चुका है एक्ट्रेस का एक्स बॉयफ्रेंड
ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान, मंसूर खान की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म ‘जोश’ में भाई-बहन की भूमिका में नजर आए थे. हालांकि ये फिल्म कुछ हद तक सफल रही, लेकिन इसमें लीडिंग रोमांटिक सितारों को भाई-बहन के रूप में कास्ट करने के अनकंवेंशनल फैसले को लेकर विवाद भी हुआ था. वहीं हाल ही में, निर्माता रतन जैन ने खुलासा किया कि ‘जोश’ में ऐश्वर्या राय के भाई मैक्स का रोल ए शाहरुख खान नहीं किसी और सुपरस्टार को ऑफर किया गया था. दिलचस्प बात ये है कि इस सुपरस्टार के साथ ऐश्वर्या राय रिलेशनशिप में रही थीं. ‘जोश’ में शाहरुख नहीं कोई और एक्टर बनने वाला था ऐश्वर्या का ‘भाई’रतन ने टीवी 9 को दिए एक लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि शुरुआत में, 2000 में आई इस फिल्म में आमिर खान और शाहरुख खान होने वाले थे. लेकिन आखिरकार, शाहरुख और चंद्रचूड़ सिंह ने ये भूमिकाएं निभाईं. कास्टिंग प्रोसेस को याद करते
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।