एनशॉर्ट्स
जोधपुर बस हादसे में 18 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, 2 लाख अनुग्रह राशि का किया ऐलान
राजस्थान के जोधपुर जिले में रविवार (2 नवंबर, 2025) को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. जोधपुर के फलोदी के मतोड़ा क्षेत्र में भारतमाला एक्सप्रेसवे पर एक टूरिस्ट बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पोस्ट कर दुख प्रकट किया. उन्होंने कहा, ‘राजस्थान के फलोदी में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. मैं इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.’ पीएम मोदी ने हादसे के पीड़ितों के लिए की घोषणा वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।