एनशॉर्ट्स
जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने की पहली पोस्ट, हाथ जोड़कर कहा ये
एक्टर राजपाल यादव इन दिनों खबरों में बने हैं. हाल ही में वो चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आए हैं. जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने पहली पोस्ट की है. राजपाल यादव ने पोस्ट कर आभार जताया है. राजपाल यादव ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी बनाई है. राजपाल यादव की पहली पोस्ट एक्टर ने पोस्ट में लिखा- आप सभी के प्यार और साथ के लिए दिल से धन्यावाद. इस पोस्ट के कैप्शन में भी उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी बनाई है. उनकी इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं. भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ने पोस्ट कर लिखा- लव यू सर. वहीं एक फैन ने लिखा- अच्छे इंसान के साथ हमेशा अच्छा ही होता है. वहीं एक ने लिखा- दुनिया को हंसाने वाले को कभी दुखी नहीं देख सकते. View this post on Instagram
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।