एनशॉर्ट्स
'जेल में स्मोकिंग एरिया होना चाहिए', अंतरिम जमानत पर छूटे राजपाल यादव चाहते हैं जेल हो अपग्रेडेड
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव बीते दिन ही तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत पर बाहर आए हैं. एक्टर ने करीब 11 दिन जेल में बिताए हैं. इन 11 दिनों में एक्टर ने साथी कैदियों का दुख- दर्द समझा. जिसके बाद बाहर आते ही उन्होंने अन्य कैदियों के लिए कुछ डिमांड रखी हैं. राजपाल ने जेल से बाहर आते ही डिमांड रखी है कि जेल में कैदियों के लिए स्मोकिंग एरिया होना ही चाहिए. जेल में होना चाहिए स्मोकिंग एरियाजमानत पर बाहर आए राजपाल यादव ने अपने पैतृक गांव में न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान थोड़ी सी अजीब डिमांड रख दी है. एक्टर ने 'स्मोकिंग जोन' की डिमांड कर दी है. राजपाल यादव ने कहा, 'मैं सिगरेट पीने की आदत को नहीं छोड़ पा रहा हूं. मैंने कई बार इसको छोड़ने की कोशिश की है. मुझे लगता है कि रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की तरह जेल में भी स्मोकिंग जोन बनना
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।