एनशॉर्ट्स
जेलेंस्की ने नहीं मानी अमेरिका की बात, ठुकरा दिया यूक्रेन-रूस पीस प्लान, गुस्साए ट्रंप ने दे डाला अल्टीमेटम!
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बड़ा झटका दिया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति ने शनिवार (22 नवंबर) को 'हम अपने देश से गद्दारी नहीं कर सकते', कहकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. ऐसे में ट्रंप ने भी दो टूक कह दिया है कि यूक्रेन को लगातार मदद करना संभव नहीं है. यूक्रेन जंग को जल्द समाप्त करने के लिए ट्रंप ने रूस के साथ मिलकर गुपचुप मसौदा तैयार किया था. इस शांति समझौते के ड्राफ्ट को ट्रंप ने जेलेंस्की के पास भिजवाया था. हालांकि ड्राफ्ट की शर्तों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया था, लेकिन माना जा रहा है कि ड्राफ्ट के मुताबिक यूक्रेन को रूस के हाथों खोए दोनेत्स्क और लुहांस्क पर अपना अधिकार हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ने को कहा गया था. ट्रंप के पीस प्लान में यूक्रेन को अपने संविधान में नाटो की सदस्यता कभी ना लेने की बात
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।