एनशॉर्ट्स
जुबली हिल्स उपचुनावः ‘मैं बोराबंडा आ रहा हूं, देखता हूं…’, राजनीतिक घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार की चेतावनी
तेलंगाना में जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले एक बड़ा राजनीतिक घमासान मच गया है. तेलंगाना पुलिस ने केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बंडी संजय कुमार की सभा पर रोक लगा दी है. दरअसल, जुबली हिल्स उपचुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार राज्य के बोराबंडा में गुरुवार (6 नवंबर, 2025) एक चुनावी सभा करने वाले थे. जिसके लिए तेलंगाना पुलिस ने पहले उन्हें अनुमति दे दी थी, लेकिन बाद में पुलिस ने अनुमति को रद्द कर दिया. तेलंगाना पुलिस की ओर से उठाए गए इस कदम के बाद उनके और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है. कहा जा रहा है कि तेलंगाना की कांग्रेस सरकार के दबाव में आकर पुलिस ने पहले तो अनुमति दी और फिर अचानक रद्द कर दी. इससे भाजपा में आक्रोश की लहर दौड़ गई है. भाजपा ने चेतावनी दी है कि
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।