Sports
जीत के बाद संजू सैमसन ने फेंका हेलमेंट, क्या ICC लगाएगी जुर्माना? जानें क्या कहता है नियम
Sanju Samson Helmet Throw Celebration: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का आखिरी मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया. इस मैच में जीत दर्ज करते हुए टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बनाई. विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भारत की इस जीत में हीरो बने. रन चेज करते हुए संजू ने 50 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 97* रनों की पारी खेली. भारतीय खिलाड़ी ने विनिंग शॉट खेलने के बाद बड़ा अनोखा सेलिब्रेशन किया, जिसके लिए उन्होंने अपना हेलमेट मैदान पर फेंका. संजू के हेलमेट मैदान पर फेंकने के बाद एक सवाल तेजी से उठने लगा क्या इस हरकत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) उन पर जुर्माना लगा सकती है? तो आइए जानते हैं इसको लेकर आईसीसी का नियम क्या कहता है. क्या संजू सैमसन पर लगेगा जुर्माना? तो आपको बता दें कि संजू को मैदान पर हेलमेट फेंकना
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।