एनशॉर्ट्स
जीजू राघव चड्ढा के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने लुटाया प्यार, तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात
राजनेता और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा का आज यानि 11 नवंबर को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर वाइफ परी ने उनके लिए एक बेहद स्पेशल पोस्ट शेयर की थी. वहीं अब साली प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने जीजू को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रही है. राघव चड्ढा को प्रियंका चोपड़ा ने विश किया बर्थडे प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर जीजू राघव संग एक प्यारी सी फोटो शेयर की है. ये फोटो राघव और परी की सगाई के दौरान की है. जिसमें प्रियंका जीजू राघव का तिलक करते हुए नजर आ रही हैं. फोटो में राघव ने व्हाइट शेरवानी पहनी ही है. तो प्रियंका येलो साड़ी में दिखाई दी. फोटो में परी की भी झलक देखने को मिल रही है. प्रियंका ने शेयर की परी की शादी से तस्वीर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।