Sports
जिहादियों को अब जहन्नुम पहुंचाएंगे 'स्नो लेपर्ड', पहाड़ी और बर्फीले इलाकों में तैनाती, क्यों उठाना पड़ा ये कदम
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की बदली रणनीति का मुकाबला करने के लिए पुलिस ने एंटी-टेरर ऑपरेशन का तरीका बदल दिया है. जहां पहले सक्रिये आतंकी शहरों, कस्बों और गांवों में रहकर सुरक्षा बलों पर हमले करते थे. वहीं अब कश्मीर घाटी और जम्मू के इलाकों में आतंकी पहाड़ी और बर्फीले इलाकों से सुरक्षा बलों पर हमले करके भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं. पिछले तीन सालों में इसी तरह के हमले कुलगाम, बारामुला, शोपियां, अनंतनाग, डोडा, भद्रवाह, किस्तवाड़, रियासी और कठुआ और राजौरी में सामने आए. जंगलों और ऊंचाई वाले इलाकों में छुपे आतंकियों के हमले में सुरक्षा बलों को काफ़ी नुक़सान उठाना पड़ा है लेकिन अब जम्मू-कश्मीर पुलिस ने “स्नो लेपर्ड्स” नाम के जवानों की एक स्पेशल टीम बनाई है, जो ऊंचाई पर लड़ाई में माहिर हैं और जिन्हें भारतीय सेना की एलीट पैरा कमांडो यूनिट्स की तरह ही ट्रेनिंग दी गई है और चुना गया है. एक टीम गुलमर्ग सेक्टर में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।