एनशॉर्ट्स
जिस बांग्लादेश को बचाने के लिए पाकिस्तान से भिड़ा भारत, वही '7 सिस्टर्स' को अलग करने की धमकी क्यों दे रहा?
15 दिसंबर को ढाका के सेंट्रल शहीद मीनार में एक बहुदलीय विरोध रैली का आयोजन हुआ. इस रैली का आयोजन इंकलाब मंच ने किया था. यह रैली उनके प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी पर हुए हमले के विरोध के हमले में थी. हादी पर शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए और सिंगापुर ले जाए गए. भारत से सेवन सिस्टर्स को अलग करने की धमकी इस रैली में बांग्लादेश की नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के दक्षिणी क्षेत्र के मुख्य आयोजक हसनत अब्दुल्लाह ने भारत को खुली धमकी दी है. उन्होंने कहा कि अगर बांग्लादेश को अस्थिर करने की कोई कोशिश हुई, तो भारत के पूर्वोत्तर के सात राज्यों को अलग-थलग कर दिया जाएगा. इन सात राज्यों को 'सेवेन सिस्टर्स' कहा जाता है, जिसमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं. हसनत अब्दुल्लाह ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए हसनत
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।