एनशॉर्ट्स
जिसका नाम सुनकर कांपता है पाकिस्तान, भारत का वो बाहुबली अर्जुन टैंक कितने का आता है, जानें
भारत का अपना बनाया हुआ अर्जुन Mk-1A टैंक अपनी कीमत को लेकर अक्सर चर्चा में रहता है. 2021 में रक्षा मंत्रालय ने 118 अर्जुन Mk-1A टैंकों का ऑर्डर दिया, जिसकी कुल कीमत 7,523 करोड़ रुपए थी. यानी एक टैंक की औसत कीमत करीब 64 करोड़ रुपए बैठती है. अमेरिका और जर्मनी के टैंकों से सस्ता है 'अर्जुन' यह कीमत सुनकर लगता है कि बहुत ज्यादा है, लेकिन तुलना करें तो समझ आएगा. आर्म्ड फोर्सेस के मुताबिक, भारत का मुख्य T-90 टैंक, जिसे रूस से लाइसेंस पर बनवाया गया, उसकी एक यूनिट की कीमत करीब 36 से 40 करोड़ रुपए है. यानी अर्जुन टैंक से करीब आधी कीमत. लेकिन पश्चिमी टैंकों से तुलना करें तो अर्जुन सस्ता लगता है. जैसे जर्मनी का लेपर्ड-2 करीब 54 करोड़ रुपए, अमेरिका का अब्राम्स करीब 84 करोड़ रुपए और और फ्रांस का लेकलार्क भी महंगा है. अर्जुन की कीमत ज्यादा इसलिए है क्योंकि यह छोटी संख्या
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।