0 1 min 1 mth
जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को घर में घुसकर रौंदा, खूब गरजा कप्तान सिकंदर रजा का बल्ला, टी20 वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक
Sports
जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को घर में घुसकर रौंदा, खूब गरजा कप्तान सिकंदर रजा का बल्ला, टी20 वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक
Sri Lanka vs Zimbabwe Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे की टीम कमाल कर रही है. अब उसने श्रीलंका को उसी के घरेलू मैदान पर 6 विकेट से हरा दिया है. कोलंबो में खेले गए मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में जिम्बाब्वे ने 3 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया. इससे पहले जिम्बाब्वे की टीम इसी वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हरा चुकी है. इस मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका पहले बैटिंग करने आई थी, उसने पथुम निसांका के अर्धशतक की बदौलत स्कोरबोर्ड पर ठीकठाक रन भी लगा दिए थे. मगर सिकंदर रजा और उनकी सेना एक और बड़ा उलटफेर करने के मूड़ में मैदान में उतरी थी. 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई जिम्बाब्वे की टीम को ब्रायन बैनेट और ताडिवानाशे मरुमानी ने दमदार शुरुआत दिलाई और 69 रनों की सलामी साझेदारी कर डाली.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.