Sports
जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराकर सुपर-8 में वेस्टइंडीज ने हासिल की रिकॉर्ड जीत, टीम इंडिया का हुआ काम खराब
Shimron Hetmyer & Rovman Powell Smashed Blistering Fifty Against Zimbabwe: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हरा दिया है. इस मुकाबले में शिमरन हेटमायर और रॉवमैन पॉवेल की तूफानी अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के कमाल से कैरेबियन टीम ने रिकॉर्ड जीत हासिल की. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में, जिम्बाब्वे 17.4 ओवर में 147 रन पर ही सिमट गई. वेस्टइंडीज की इस बड़ी जीत से सुपर-8 के ग्रुप-1 में अब टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है, क्योंकि भारत को साउथ अफ्रीका ने बड़े अंतर से हराकर उसे रन रेट के मामले में बहुत पीछे धकेल दिया है. अब वेस्टइंडीज की टीम साउथ अफ्रीका के बराबर अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने किया
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।