Sports
जिम्बाब्वे के खिलाफ 250 रन बनाएगी टीम इंडिया, दिग्गज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
IND vs ZIM Super-8, India 250 Runs Total Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम सुपर-8 का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला 26 फरवरी, गुरुवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच को लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज की बड़ी भविष्यवाणी सामने आई, जिसमें कहा गया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ 250 रन बोर्ड पर लगाएगी. दरअसल यह भविष्यवाणी किसी और ने नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज अजय जडेजा ने की. दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने जिम्बाब्वे का सपोर्ट करते हुए लिखा, "अगर जिम्बाब्वे भारत के खिलाफ जीत जाता है, तो मैं गंजा होकर यहां पोस्ट करूंगा." अजय जडेजा ने किया रिप्लाई यूजर का रिप्लाई करते हुए अजय जडेजा की तरफ से भविष्यावणी देखने को मिली. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "भारत अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करता है, तो 230 या 250
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।